फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ नागरिक सम्मेलन

विज्ञापन
श्रीनगर में डीएसओ छात्र संगठन की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित नागरिक सम्मेलन में बोलते वक्? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन की ओर से राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि जिन मुद्दों के लिए पृथक राज्य का गठन किया गया 20 वर्ष बाद भी वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित नागरिक सम्मेलन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवाड़ी ने उत्तराखंड राज्य की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 20 वर्षोँ तक उत्तराखंड में राज करने वाले राजनीतिक दलों ने पृथक राज्य के उद्देश्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से राज्य को कमजोर किया है। पत्रकार गणेश खुकशाल गणि ने गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा को राज्य भाषा का दर्जा दिलाए जाने का सुझाव रखा। फिल्म और नाट्य कलाकार संजय रिखाड़ी ने उत्तराखंड में फिल्म और ड्रामा नीति पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही सामजसेवी व प्रगतिशील जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, पीबी डोभाल तथा विमल बहुगुणा ने भी राज्य की दिशा और दशा पर विचार रखे। मौके पर डीएसओ छात्र संगठन की मनीषा सेमवाल, पूजा भंडारी, कुलदीप रमोला, राहुल, कविता, रंजना, संदीप, प्रवीन भंडारी व रेशमा पंवार ने जन गीत के माध्यम से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें