फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग के साथ सोनमर्ग और पहलगाम में भी होंगे साहसिक आयोजन : सज्जाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए तैयार हुआ कैलेंडर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आगामी शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। पर्यटन विभाग के कश्मीर संभाग के निदेशक सैयद कमर सज्जाद ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शीतकालीन गतिविधियों के कैलेंडर में तेजी लाई जाएगी और गुलमर्ग के साथ-साथ सोनमर्ग और पहलगाम में भी एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।

अमर उजाला के साथ बात करते हुए कमर सज्जाद ने कहा कि विभाग के पास हमेशा की तरह विंटर टूरिज्म के लिए एक बाकायदा कैलेंडर तैयार है, जिसमें स्कीइंग पर सबसे अधिक जोर दिया जाता है। इसके अलावा स्नोबोर्डिंग, स्नो रेस और स्नो क्रिकेट जैसी विभिन्न शीतकालीन गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस साल इन आयोजनों में अधिक गति और विस्तार देखने को मिलेगा, ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटकों को घाटी की ओर आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन


गुलमर्ग को देश की ''''विंटर कैपिटल'''' बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जो कम से कम एक महीने तक यहां रुककर स्कीइंग का आनंद लेते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्कीअर्स में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस साल विशेष रूप से गुलमर्ग में दो से तीन बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग अपने स्तर पर सोनमर्ग और पहलगाम में भी शीतकालीन खेलों और गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।

बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बढ़ती आमद के सवाल पर कमर सज्जाद ने कहा कि सर्दियों की शुरुआत और बर्फबारी के साथ पूरी घाटी में पर्यटकों की संख्या में स्वाभाविक रूप से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा, ''''जब घाटी में बर्फ पड़ती है, तो इसका हुस्न और निखर जाता है और यह एक नई-नवेली दुल्हन की तरह पूरे देश के सामने आती है, जिससे पर्यटक स्वाभाविक रूप से इसकी ओर खिंचे चले आते हैं।''''

स्प्रिंग (वसंत) और समर (गर्मी) के मौसम में आए पर्यटकों के आंकड़ों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार स्थिति काफी अच्छी रही है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से मध्य-पूर्व में चल रही अशांति का पर्यटन पर कुछ हद तक असर जरूर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद कुल मिलाकर घाटी के पर्यटन उद्योग में पर्यटकों की आमद हमेशा की तरह उत्साहजनक बनी रही है।



जश्न-ए-चिनार में नदारद रहे लोग, चंद सरकारी कर्मचारियों और मीडिया तक सिमटा आयोजन

श्रीनगर। कश्मीर के पर्यटन विभाग द्वारा पतझड़ के मौसम का जश्न मनाने के लिए आयोजित किए गए जश्न-ए-चिनार महोत्सव में आम लोगों और पर्यटकों की भारी कमी देखी गई। बड़े दावों के बावजूद इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मौजूदगी न के बराबर रही और पूरा आयोजन महज चंद सरकारी कर्मचारियों और कुछ मीडियाकर्मियों तक ही सिमट कर रह गया।

आयोजन में भीड़ न जुट पाने से यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर पर्यटन विभाग प्रचार-प्रसार की कमी या कमजोर योजना के कारण आम जनता और सैलानियों को इस उत्सव की ओर आकर्षित करने में विफल क्यों रहा? एक स्थानीय साजिद अहमद ने कहा कि विभाग ने अगर सही में जश्न-ए-चिनार का आयोजन करना था तो इसमें आम जनता और पर्यटक होने चाहिए थे। सरकारी विभागों को प्राइवेट आयोजकों से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह से आयोजनों में लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करे जाती है। कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि कार्ययोजना की कमी है।
विज्ञापन


वहीं, इस कार्यक्रम के महत्व पर बात करते हुए पर्यटन निदेशक सैयद कमर सज्जाद ने कहा कि विभाग ने पतझड़ के इस सुनहरे मौसम का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह समय धान, सेब, केसर और अखरोट की कटाई का होता है, और पेड़ों के सुनहरे पत्तों से घाटी की खूबसूरती निखर जाती है। उनके अनुसार, विभाग का उद्देश्य देश भर से आने वाले पर्यटकों को इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करना है, हालांकि जमीनी स्तर पर आयोजन में रौनक गायब दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें