इन 14 आतंकियों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है और वे तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनमें से तीन आतंकी हिजबुल, आठ लश्कर-ए-तैयबा और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।
जारी की गई सूची में निम्नलिखित नाम हैं:
1- अदिल रहमान डेंटू (21): 2021 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा, सोपोर जिले का कमांडर
2- आसिफ अहमद शेख (28): जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, अवंतीपोरा जिले का कमांडर
3- अहसन अहमद शेख (23): पुलवामा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी
4- हारिस नजीर (20): लश्कर-ए-तैयबा से 2023 से जुड़ा, पुलवामा निवासी
5- आमिर नजीर वानी (20): पुलवामा में सक्रिय, 2024 से जैश-ए-मोहम्मदसे जुड़
6- यावर अहमद भट: पुलवामा निवासी, 2024 से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा
7- आसिफ अहमद खंडे (24): शोपियां निवासी, जुलाई 2015 से हिजबुल से जुड़ा
8- नसीर अहमद वानी (21): 2019 से शोपियां मेंलश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकी
9- शाहिद अहमद कुटाय (27): शोपियां में सक्रिय, लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट TRF से जुड़ा
10- आमिर अहमद डार: लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, 2023 से शोपियां में सक्रिय।
11- अदनान सफी डार: 2024 से लश्कर-ए-तैयबा और TRF के लिए काम कर रहा, सूचना संप्रेषक
12- ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा उर्फ उस्मान (39): अनंतनाग में हिजबुल का ऑपरेशनल कमांडर
13- हारून रशीद गनई (32): हिजबुल का आतंकी, PoK से प्रशिक्षण प्राप्त कर हाल में वापस लौटा है
14- जाकिर अहमद गनी (29): कुलगाम निवासी, लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल
यह खबर भी पढ़ें: साजिश से पहले सफाया: माछिल के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, एके-47 और M4 राउंड समेत हथियारों का जखीरा बरामद