फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जोजिला पास पर यातायात बहाल, मिनामर्ग से सोनमर्ग की ओर आवाजाही सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। जोजिला पास पर मंगलवार को सड़क की स्थिति में सुधार के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है। मिनामर्ग से सोनमर्ग की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यातायात बहाली के बाद से किसी भी प्रकार की बाधा की सूचना नहीं मिली है और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। जोजिला पास लद्दाख और कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में इसके खुलने से यात्रियों और परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। स्थल पर स्थिति का जायजा लेने के लिए उपखंडीय मजिस्ट्रेट द्रास विशाल अत्री के साथ थाना प्रभारी द्रास ने जोजिला पास के ग्राउंड जोरो का दौरा किया। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति और यातायात प्रवाह की समीक्षा कर सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया।

निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सड़क को यात्रा के लिए सुरक्षित बताया। अधिकारियों ने कहा कि बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों को यातायात परामर्शों का कड़ाई से पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित व निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात अधिकारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें