फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: 'मुसलमानों के अधिकारों का हो रहा हनन, BJP की सरकार के बाद देश को भुगतने होंगे नतीजे', महबूबा मुफ्ती

Wed, 02 Apr 2025 03:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

वक्फ संशोधन विधेयक पर महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह मुसलमानों के अधिकारों का हनन करने और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश है।
 
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करने पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कड़ा विरोध जताया। महबूबा मुफ्ती ने कहा भाजपा ने पिछले 10 सालों से मुसलमानों के खिलाफ जो कार्रवाई शुरू की है, यह उसी का हिस्सा है। अब वे हमारी संपत्ति लेना चाहते हैं, वक्फ संशोधन विधेयक लाकर। 

विज्ञापन


हमारा देश पूरी दुनिया में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के कारण जाना जाता था, लेकिन भाजपा इस चीज को भूल गई है। वे मानते हैं कि भाजपा आज सरकार है, लेकिन कल नहीं होगी। जब तक वे नहीं जाएंगे, पूरा देश ध्वस्त हो जाएगा। महबूबा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय की सरकार मुसलमानों के अधिकारों का हनन कर रही है और इसके परिणाम भविष्य में पूरे देश को भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें