टीटवाल में किशनगंगा तट पर आरती करते लोग।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। नवरात्र के अवसर पर सेव शारदा समिति कश्मीर (पंजीकृत) ने सैकड़ों अनुयायियों के साथ मिलकर कश्मीर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) टीटवाल में किशनगंगा नदी के तट पर आरती का आयोजन किया। इससे पहले, दक्षिण भारत से आए एक बड़े समूह ने टीटवाल एलओसी पर शारदा मंदिर में हवन किया।
जिला प्रशासन द्वारा निर्मित घाट पिछले साल से यात्रियों के लिए खुला है और इसे श्रीनगर के स्वामी नंद लाल के नाम पर नामित किया गया है, जो शारदा पीठ के अंतिम संत थे, जो अब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के नीलम जिले में स्थित है। सेव शारदा समिति के अध्यक्ष रविंदर पंडिता ने सरकार से आग्रह किया है कि घाट का निर्माण किया जाए।