कश्मीर घाटी में सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। यह जानकारी मंत्री सकीना इत्तू ने दी।
विज्ञापन
सकीना इत्तू ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालात की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षा विभाग की ओर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।