पुलवामा। अवैध खनन मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को अवंतिपोरा में एक मोटर बोट जब्त की। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक शिकायत के आधार पर टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान ऋषिपोरा इलाके में झेलम नदी से अवैध तरीके से रेत निकालते हुए आरोपियों को देखा गया। आरोपी एजाज भट, फिरोज भट और रईस भट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद