फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, बर्फबारी से घाटी में लुढ़का पारा

Fri, 06 Nov 2015 01:06 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी मैदानी इलाकों में वीरवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होती रही। इससे घाटी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से मौसम में सुधार होगा। कश्मीर घाटी में मंगलवार रात से खराब हुए मौसम में वीरवार को भी सुधार नहीं आया।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके नदी नालों का जलस्तर सामान्य से ऊपर आ चुका है। कई जगहों पर सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहनों समेत पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में दूसरे दिन भी बर्फबारी होती रही।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आठ इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा पहलगाम, सोनमर्ग, जोजीला पास, मुगल रोड, राजधान पास के अलावा घाटी के अन्य ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी में ठंड बढ़ गई है। पतझड़ में ही शरद ऋतु का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर, गैस, बुखारी आदि जैसे उपकरणों का प्रयोग करना शुरू हो गए हैं। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है। श्रीनगर के तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ, यहां वीरवार को -5.5 डिग्री सेल्सियस था। स्थानीय निवासी शोएब सिद्दीकी के अनुसार ठंड की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार रात के बाद से मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें