फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम से लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले से आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के दो मददगारों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से झंडे, बैनर, लेटर पैड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं। दोनों पुलवामा व कुलगाम में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में शामिल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के समीर अहमद इट्टू व उबैद अमीन मल्लाह को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला कि दोनों ग्रेनेड हमले के साथ ही सीमा पार बैठे हैंडलर के निर्देश पर पोस्टर व बैनर बनाते थे। इन्हें मध्य तथा दक्षिणी कश्मीर में वितरित किया जाता था। दोनों बडगाम में आतंकी घटनाओं के लिए आतंकी संगठन में युवाओं की भर्ती भी करते थे। पुलिस पकड़े गए मददगारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें