श्रीनगर में प्रदर्शन करते जहूर के परिवारवाले। संवाद
- फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। सांबा से गिरफ्तार किए गए आतंकी जहूर अहमद राथर के परिवार वालों ने सोमवार को श्रीनगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि जहूर बेगुनाह है और वर्ष 2006 में उसके सरेंडर किए जाने के बाद से उसका आतंकियों के साथ कोई संबंध नहीं रहा है। परिवार वालों ने यह भी दावा किया जहूर को उसके किराये के घर से 13 फरवरी को पुलिस ने उठाया था जहां वह अपनी बीवी और दो छोटे बच्चों के साथ रह रहा था। तब से उसका कोई पता नहीं दिया गया।