फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माछिल सेक्टर में कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका-बीएसएफ

विज्ञापन
माछिल सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के कांस्टेबल सुदीप सरकार को श्रद्धांजल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। माछिल सेक्टर में अभी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जब तक इन आतंकियों का सफाया नहीं हो जाती इलाके में ऑपरेशन जारी रहेगा। यह बात बीएसएफ के एडीजी सुरिंदर पवार ने सोमवार को हुमहामा में कुपवाडा़ में शहीद बीएसएफ के कांस्टेबल सुदीप सरकार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

एडीजी सुरिंदर पवार ने पत्रकारों को मुठभेड़ के बारे में बताया कि 7 नवंबर की रात को सीमा के उस पार से आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। पिछले 15 दिनों से इनपुट था कि कुछ आतंकी इस इलाके से घुसपैठ की कोशिश करेंगे, इसके चलते सतर्कता बढ़ा दी गई थी। बीएसएफ की अंबुश व पेट्रोलिंग पार्टी इलाके में रात को गश्त कर रही थी, इसमें बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सुदीप सरकार और हेड कांस्टेबल अब्दुल्ला थे। करीब रात 1 बजे के आसपास उन्हें कुछ लोगों की परछाईं नजर आई। ललकारने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कांस्टेबल सुदीप सरकार सबसे आगे थे जिसके चलते सबसे पहले आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों ने बहादुरी से आतंकियों का सामना किया जिसमें एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया गया, जबकि अंधेरा और मुश्किल क्षेत्र का फायदा उठाते हुए बाकी के 2 आतंकी मौके से भाग निकले। एडीजी के अनुसार इसके बाद सेना और बीएसएफ की अन्य चौकियों को अलर्ट किया गया। सुबह करीब 4 बजे तक इलाके में फायरिंग जारी रही और रोशनी होने के बाद पता चला कि कांस्टेबल सुदीप शहादत पा चुके हैं। उन्हें काफी गोलियां लगी थीं। सुबह फिर से संयुक्त अभियान चलाया गया और इस दौरान अन्य दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया। इस दौरान सेना के कैप्टन आशुतोष कुमार और अन्य दो जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बैट हमला नहीं
एडीजी ने रविवार के हमले को बैट हमला नकारते हुए कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार यह घुसपैठ की कोशिश थी।
माछिल सेक्टर में शहीद कांस्टेबल सुदीप को श्रद्धांजलि
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा की एलओसी से सटे माछिल सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के कांस्टेबल सुदीप सरकार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम यात्रा में ‘सुदीप सरकार अमर रहे’ के नारे लगे। इस अवसर पर बीएसएफ के एडीजी सुरिंदर पवार और सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें