फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में 15 साल बाद आई महिला रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में 15 साल बाद महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद संयुक्त अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके चलते अब प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पर निर्भरता खत्म हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने पीजी कोर्स पूर्ण करने के बाद चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का संयुक्त अस्पताल में तबादला किया था। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोनाली साही, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. भाष्कर पैन्यूली और पैथोलॉजिस्ट डा. अनीता जगूड़ी ने ज्वाइनिंग दे दी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि अस्पताल में लगभग 15 साल बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद संयुक्त अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। वहीं पैथालॉजिस्ट पद भी चार साल से रिक्त चल रहा था। पैथोलॉजिस्ट के आने से मरीजों की गंभीर जांच भी हो सकेंगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान ने बताया कि वर्तमान में छह विशेषज्ञ डॉक्टर सहित 13 चिकित्सकों के होने से अस्पताल की ओपीडी में सुधार हुआ है। सिजेरियन डिलीवरी का केस आने पर प्रसूता को रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच के लिए जरूरी उपकरणों की लिस्ट मांगी गई है। नेत्र रोग विभाग की डिमांड निदेशालय भेजी जाएगी। ताकि मरीजों को पूरी सुविधा मिले। उन्होंने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डा. रचित गर्ग ने अभी ज्वाइनिंग नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें