फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले कश्मीर की तस्वीरें: लाल चौक से बख्शी स्टेडियम तक सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Tue, 11 Aug 2026 02:42 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

स्वतंत्रता दिवस से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों, शहर के प्रवेश-निकास मार्गों व प्रमुख समारोह स्थलों पर बहुस्तरीय निगरानी बढ़ाई गई है। श्रीनगर के लाल चौक समेत कई इलाकों में पुलिस ने चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई स्तरों पर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने मंगलवार को श्रीनगर स्थित बलिदान स्तंभ का दौरा कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि श्रीनगर ही नहीं, बल्कि घाटी के सभी जिलों में पुलिस की ओर से मजबूत और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह स्थल के अलावा उसके आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भी अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
सोमवार को हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में आईजीपी ने संवेदनशील और कमजोर इलाकों में एरिया डोमिनेशन और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। रात के समय सुरक्षा चौकियों को और मजबूत करने के साथ ही शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा एजेंसियों को शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा सभी इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक समेत कई इलाकों में अचानक जांच और तलाशी अभियान भी चलाया।

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
हालिया अनंतनाग और पुलवामा हमलों की जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर आईजीपी बिरदी ने कहा कि जांच जारी है और फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा। जांच से जुड़ी स्पष्ट जानकारी सामने आने पर उचित समय पर उसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
आईजीपी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जनता का कार्यक्रम है और पुलिस इसमें सुरक्षा एवं आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें