फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: सेना-पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर बचाई जानें, साधना पास में फंसे बच्चे समेत तीन मरीजों को निकाला

Fri, 30 Jan 2026 06:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा में साधना पास में फंसे तीन गंभीर मरीजों जिनमें एक बच्चा भी शामिल था, जिला प्रशासन और सुरक्षाबलों की मदद से सुरक्षित निकाले गए।
विज्ञापन
सेना ने लोलाब से बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि साधना पास में फंसे तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को से सुरक्षित निकालकर जिसमें जीएमसी हंदवाड़ा पहुंचाया। इनमें एक बच्चा भी था।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार यह बचाव अभियान तब चलाया गया जब बीकन 109 आरसीसी ने भारी बर्फ को हटाकर साधना पास पर आपातकालीन आवागमन की अनुमति दी। इस बचाव अभियान का नेतृत्व तहसीलदार करनाह मोहम्मद अमीन भट ने सेना, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, 109 आरसीसी प्रोजेक्ट बीकन और जिला तथा उपजिला प्रशासन के साथ मिलकर मरीजों को एसडीएच टंगधार पहुंचाया। जहां से रात 11:40 बजे मरीजों को लेकर दो एंबुलेंस रवाना हुई जो सुबह 4.15 बजे जीएमसी हंदवाड़ा पहुंची। जिला प्रशासन ने चिकित्सा टीमों, एंबुलेंस ड्राईवरों, सुरक्षा बलों और सभी संबंधित विभागों के साहस की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें