फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में भीषण आग का कहर, दो आवासीय मकान जलकर राख

Fri, 30 Jan 2026 05:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

कुलगाम जिले के डीएच पोरा क्षेत्र के द्रागदान गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो आवासीय मकान पूरी तरह जल गए, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा क्षेत्र के द्रागदान गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो आवासीय मकान पूरी तरह जल गए और भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह आग द्रागदान गांव में लगी, जहां गुलजार अहमद मलिक और मोहम्मद यूसुफ डार के मकान आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि दोनों मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बीच, प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें