फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चंडी माता मंदिर के कपाट बंद

Tue, 13 Jan 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्ठान के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने पर रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। मचैल में चंडी माता मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। उप मंडल पाडर के एसडीएम की तरफ से वार्षिक शीतकालीन बंदी अनुष्ठान के मद्देनज़र आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 को होने वाले मुख्य मंदिर बंदी अनुष्ठान के दौरान धार्मिक परंपराओं और पवित्रता बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि हर वर्ष परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को मचैल माता मंदिर को शीतकाल के तीन माह के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान माता स्वरूप मूर्ति को मंदिर परिसर से पुजारी के निवास स्थान यानि घर की छत पर बने छोटे मंदिर तक ले जाने की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न होती है, जो अत्यंत पवित्र और आस्था से जुड़ी हुई है। प्रशासन के संज्ञान में आया है कि इस दौरान अनावश्यक वीडियोग्राफी की जा रही है, जिससे धार्मिक मर्यादा भंग होने की आशंका है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार अनुष्ठान के दौरान केवल नामित पुजारी या परंपरा के अनुसार आवश्यक व्यक्ति को ही माता की मूर्ति को स्पर्श करने की अनुमति होगी। आम श्रद्धालुओं को पुजारी से कम से कम 15 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। इसके लिए रस्सी के माध्यम से सीमांकित क्षेत्र बनाया जाएगा।
इसके अलावा अनुष्ठान की पूर्णता तक किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संबंधित थाना प्रभारी को आदेशों के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार मचैल और डीएसपी पाडर संयुक्त रूप से आदेश के अनुपालन की निगरानी करेंगे। तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, जो पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सहयोग करें और धार्मिक परंपराओं व आस्था की मर्यादा का सम्मान करें। आदेशों के उल्लंघन पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें