जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में एलजी ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं और प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहारों का मौसम और आने वाला साल शांति व आनंद से भरा हो। ये त्योहार किसानों की अथक मेहनत और प्रकृति की उदारता का सम्मान करने के प्रतीक के रूप में मनाए जाते हैं। ब्यूरो