फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन को लेकर हरकत में आया प्रशासन

Thu, 23 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा नदी में हो रहे खनन पर हाईकोर्ट से पौड़ी व टिहरी के डीएम का जवाब-तलब किए जाने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने अपने अपने क्षेत्रों में खनन पट्टों को सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अलकनंदा नदी पर रीवर ट्रेनिंग (नदी धारा मोड़ने) के नाम पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर खनन पट्टे स्वीकृत हैं। बृहस्पतिवार को श्रीनगर व कीर्तिनगर की राजस्व विभाग की टीम ने  क्षेत्रों में खनन पट्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने पट्टे की नाप-जोख सहित अन्य दस्तावेजों का भी मुआयना किया। स्थानीय निवासी लंबे समय से क्षेत्र में अनियंत्रित व अवैध खनन किए जाने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने स्थानीय निवासियों की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय निवासी महेशा नंद ने प्रशासन व खनन कारोबारियों में मिली भगत होने का आरोप लगाया।

एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी ने कहा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत खनन पट्टों का निरीक्षण किया गया है, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत नहीं मिली है। खनन पट्टों का नियमित निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें