अनंतनाग मेंआतंकी हमले में शहीद टेरीटोरियल आर्मी के जवान सलीम को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैन्य अ
- फोटो : SHRINAGAR
अनंतनाग/श्रीनगर। टेरिटोरियल आर्मी में काम करने वाले सलीम अहमद को शनिवार को उनके पैतृक गांव अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके जनाजे में हिसा लिया।
इस मौके पर विक्टर फोर्स के मेजर जनरल के अलावा अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को आतंकियों ने गोली मारकर जवान की हत्या कर दी थी। सलीम को उस वक्त आतंकियों ने गोली मारी जब वह रोटी लाने के लिए बाजार गया था। इससे पहले श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट में आयोजित शोक सभा में घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद हवलदार मो सलीम (43) वर्ष 2004 में टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे और वे जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। प्रवक्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है।