फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज को सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाने बनाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाबल। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर।इम्तियाज शाह घाटी में अंसार गजवा-तुल-हिंद का सरगना था तथा संगठन के सभी ऑपरेशन इसके इशारे पर किये जाते थे। आईजी विजय कुमार के अनुसार बुरहान कोका के मारे जाने के बाद से यह आइजीएच की कमान संभाल रहा था। उसे अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसे कहा गया था कि यात्रा की जब भी कानवाई आए त्राल वाले इलाके से उसपर हमला किया जाए।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि इम्तियाज जुलाई 2019 से सक्रिय था और उसके खिलाफ पुलिस थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। वो पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ए कैटेगरी का आतंकी था, लेकिन हाल ही में इसे ए प्लस में शामिल करने के लिए डाला गया था। आइजीएच का अब फिलहाल एक आतंकी बचा है। शोपियां में ऑपरेशन की शुरुआत में कुछ शरारती तत्वों ने ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश की थी, जिसके चलते पुलिस को पंप एक्शन का इस्तेमाल करना पड़ा था। इसमें तीन स्थानीय लोग घायल भी हुए थे, जो खतरे से बाहर हैं।
हमेशा सॉफ्ट टारगेट पर अटैक करते हैं आतंकी : जीओसी
15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि मस्जिद वह जगह है जहां इबादत की जाती है और दुआएं मांगी जाती है। आतंकियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी कट्टरवादी सोच रखने वाले लोगों के जाने के लिए वह स्थान नहीं है। आईजी और जीओसी विक्टर फोर्स ने इस बात का ध्यान रखा। जीओसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का धन्यवाद किया। वहीं अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे से संबंधित एक सवाल के जवाब में जीओसी पांडे ने कहा कि यह कहना कि अमरनाथ यात्रा इस बार खतरे में है और पिछली बार नहीं थी यह गलत है। हमेशा सॉफ्ट टारगेट के ऊपर हरकत होगी और हर बार आतंकियों की कोशिश होगी कि वह सॉफ्ट टारगेट के ऊपर अटैक करें। लेकिन जो सुरक्षा का सिस्टम है उसका पूरा इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों के संयम बरतने से उठाना पड़ा नुकसान
दोनों ऑपरेशनों के बारे में दक्षिण कश्मीर में सेना की कमान संभालने वाली विक्टर फोर्स जीओसी मेजर जनरल रशिम बाली ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में मस्जिद में छिपे आतंकियों को बार-बार आत्मसमर्पण करने को कहा गया। सुरक्षाबलों द्वारा संयम बरतने के कारण उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा और उनके एक अधिकारी समेत चार जवानों को भी चोटें पहुंची हैं, सभी खतरे से बाहर हैं।
ऑपरेशन के बाद जवानों ने की मस्जिद की सफाई
जीओसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल रशिम बाली ने कहा कि मस्जिद एक पाक जगह है और पूरी कोशिश की कि उसे पाक ही रखा जाए। 44 आरआर और शोपियां पुलिस ने भी इसका पूरा ध्यान रखा। ऑपरेशन खत्म होने के बाद भी जवान मस्जिद में ही रहे। मस्जिद को पूरी तरह से साफ कर बिलकुल ठीक हालत में समाज को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें