दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से गैस सिलेंडर समेत संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना के अनुसार, यह ठिकाना जंगल के भीतर छिपाकर बनाया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
ऑपरेशन के दौरान मौके से एक गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी और संदिग्ध गतिविधि या सामग्री का पता लगाया जा सके।