फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh Protest: राज्य की मांग और छठी अनुसूची की लड़ाई में लद्दाख लहूलुहान, प्रदर्शन के दौरान चार की मौत, 30 घायल

Wed, 24 Sep 2025 05:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लेह में राज्य की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें चार लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय और वाहनों पर हमले के बाद पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
लेह प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह में बुधवार को लेह एपेक्स बॉडी द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, हालात बेकाबू होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारी लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के प्रावधान लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय और कई वाहनों पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मृतकों की जान पुलिस की गोलीबारी में गई। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह आंदोलन लेह एपेक्स बॉडी की युवा शाखा द्वारा बुलाया गया था, जो उस समय और उग्र हो गया जब मंगलवार शाम दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी लोग 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर थे और अब तक 35 दिन का अनशन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें