फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में लश्कर मॉड्यूल ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सुरक्षा बलों ने एक महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये सभी सीमा पार के निर्देश पर संगठन में युवाओं की भर्ती करते थे। साथ ही सरकारी भवनों पर पेट्रोल बम से हमले में भी शामिल थे। पकड़े गए मॉड्यूल से पेट्रोल बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान आतंकी बनने जा रहे दो युवक भी हिरासत में लिए गए। सभी से पूछताछ जारी है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर हाजिन से असदुल्लाह पररे को गिरफ्तार किया गया जो लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का सरगना है। यह सीमा पार के आतंकी हैंडलर के करीबी संपर्क में रहता था। हैंडलर के इशारे पर वह युवाओं की संगठन में भर्ती करने के साथ ही उनके लिए हथियार तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता था। इससे पहले वह जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा था।
जमात से पहले वह मसरत आलम के मुस्लिम लीग से भी जुड़ा हुआ था। उस पर दर्जनभर पीएसए तथा मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय तक जेल में भी रहा है। पुलिस के अनुसार असदुल्लाह अपने भतीजे नसीर अहमद पररे (हाजिन), हसीना (शीरी), खुर्शीद (नादखाई) व अन्य के सहयोग से मॉड्यूल संचालित कर रहा था। यह ग्रुप लगातार सीमापार के हैंडलर के संपर्क में रहते हुए रोजाना की गतिविधियों के लिए निर्देश प्राप्त करता था।
विज्ञापन

संगठन में युवाओं की भर्ती करने के साथ ही यह ग्रुप युवाओं को सरकारी भवनों व सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों पर पेट्रोल बम हमले के लिए उकसाता था। साथ ही साफ्ट टारगेट की रेकी भी कराता था। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि रफीक (नादखाई) व हिलाल अहमद शाह (शाह मोहल्ला हाजिन) आतंकी संगठन में शामिल होने वाले हैं। इस आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें