फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई के खिलाफ आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने गांदरबल जिले के नागबल पुलिस पोस्ट के तत्कालीन प्रभारी एएसआई आशिक हुसैन मीर (निवासी सिराज पोरा हंदवाड़ा) के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अदालत श्रीनगर में वीरवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एसीबी के अनुसार 24 अक्तूबर 2019 को लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि आशिक हुसैन मीर ने शिकायतकर्ता से अपने बेटे आदिल अली बुहरू को रिहा करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसका बेटा नागबल पुलिस पोस्ट में हिरासत में रखा गया था। मीर को रिश्वत देने से पहले शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई का आग्रह किया। इस आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपी आशिक हुसैन मीर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर रिकॉर्ड में लाए गए ठोस सबूतों के साथ आरोपी के खिलाफ अपराध स्थापित किया गया। सरकार से मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद वीरवार को कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले में सुनवाई की अगली तिथि 18 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें