फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में पत्थर के नीचे छिपाई 4 आईईडी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के नादरनाग अवूरा में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)को समय रहते बरामद किया है। सुरक्षाबलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सभी आईईडी को एक पत्थर के नीचे छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने अवूरा इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान रविवार को शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स ने अभियान के दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा कर रखी गई चारो आईईडी बरामद कर ली। अधिकारी के अनुसार इन आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इन्हें नष्ट कर दिया गया। इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है तथा तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है। अधिकारी ने सुरक्षाबलों के लिए इस बरामदगी को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि आतंकियों की योजना सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी परंतु समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
----
मंगलवार को श्रीनगर में मिली थी 30 किलो आईईडी
पिछले मंगलवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके टेंगपोरा में नेशनल हाईवे के पास आतंकियों द्वारा प्लांट की गई करीब 30 किलो आईईडी बरामद की गई थी। इसे सुरक्षाबलों को निशाने बनाने के लिए प्लांट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें