फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : तहरीक-ए-इस्तिकलाल ने भी हुर्रियत विचारधारा से किया किनारा, अलगाववादी खेमे में भगदड़ के हालात

Thu, 27 Mar 2025 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एपीएचसी) की छतरी तले काम करने वाले अलगाववादी संगठन एक-एक कर उससे किनारा करते नजर आ रहे हैं। अब तहरीक-ए-इस्तिकलाल ने भी हुर्रियत की विचारधारा से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में प्रतिबंधित संगठनों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने से अलगाववादी खेमे में भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एपीएचसी) की छतरी तले काम करने वाले अलगाववादी संगठन एक-एक कर उससे किनारा करते नजर आ रहे हैं। अब तहरीक-ए-इस्तिकलाल ने भी हुर्रियत की विचारधारा से खुद को अलग कर लिया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल के चेयरमैन गुलाम नबी सोफी (50) ने कहा कि उन्होंने खुद को और अपनी पार्टी को ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (जी) या (एम) या संबंधित विचारधारा वाले किसी भी अन्य समूह से अलग कर लिया है। 

जारी किए गए एक बयान में सोफी ने कहा, हमने तमाम बाधाओं के बावजूद अपना संघर्ष जारी रखा, लेकिन न तो एपीएचसी (जी) और न ही (एम) आम जनता की उम्मीदों को पूरा कर पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें