पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के कोइल इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने रविवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ की 33वीं बटालियन का जवान प्रेम प्रकाश पुलवामा कोइल हवाई पट्टी पर तैनात था। उसने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इसके बाद सहयोगी उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।