फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के रास्ते किए बंद

Sun, 21 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में शराब की दुकान के मुख्य मार्ग पर शराबियों की राह रोकने को खड़ी महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के कारण महिलाओं को शराब की दुकान के आगे प्रदर्शन बंद करना पड़ा था, लेकिन महिलाओं ने इसका तोड़ निकाल लिया। भले ही महिलाएं अब शराब की दुकान के आगे धरना प्रदर्शन नहीं कर रही लेकिन शराब की दुकान की ओर जाने वाले रास्तों को उन्होंने बंद कर दिया। 
विज्ञापन


शराब की दुकान के आगे धरना देने से रोके जाने के बाद महिलाओं रविवार को शराब की दुकान को जाने वाले रास्ते बंद कर दिए। महिलाएं रास्तों पर खड़ी हो गई और दुकान की ओर से जाने वाले लोगों को रोक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई। 

बता दे कि अलकेश्वर घाट के समीप शराब की दुकान का विरोध होने पर अनुज्ञापी नैनीताल हाईकोर्ट चला गया था। कोर्ट ने 17 मई को अंतरिम आदेश जारी कर पुलिस को अनुज्ञापी और सेल्समैन को सुरक्षा मुहैया करवाने के  लिए कहा था, जिसके बाद अनुपालन में पुलिस ने दुकान के आगे से आंदोलनकारियों को हटा दिया था।  कोर्ट के आदेश की वजह से महिलाएं दुकान बंद नहीं करवा पा रही थीं, लेकिन महिलाओं ने विरोध का दूसरा विकल्प निकाल लिया। उन्होंने शराबियों का दुकान तक पहुंचने के मार्ग ही बंद कर दिए। जब शराबियों ने अन्य रास्तों से जाने की कोशिश की, तो महिलाएं वहां भी पहुंच गई। जो भी शराब लेने पहुंचा, महिलाओं ने उन्हें लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यशोदा खंडूड़ी, अंजू भट्ट, शिखा बमराड़ा, कमला जैन, अंजू भट्ट, सुरजी उनियाल, आयुश मियां, दिनेश पंवार व नवीन नौटियाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें