फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कम बर्फबारी से वेशो नाला सूखा, कुलगाम में जलसंकट

विज्ञापन
सूखा पड़ा कुलगाम का वेशो नाला। संवाद
विज्ञापन
- कई गांवों में टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पीने का पानी लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहा
विज्ञापन

-नाला सूखने से जलशक्ति विभाग की पांच परियोजनाएं हुईं प्रभावित, पाइपलाइनों के जमने से स्थिति गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। कश्मीर में लंबे समय तक जारी सूखे से कई प्रमुख जलस्रोतों पर संकट खड़ा हो गया। जिले में कम बर्फबारी होने के चलते वेशो नाला सूख गया है। इससे जलसंकट पैदा हो गया है। यह नाला क्षेत्र और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के पीने के पानी व सिंचाई का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
वेशो नाले के सूख जाने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से प्रभावित गांवों तक पानी टैंकर के जरिए पहुंचाया जा रहा है ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके,लेकिन यह नाकाफी बताया जा रहा है। वेशो नाले के सूखने से विभाग की पांच परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। उन क्षेत्रों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है जो रोजाना आवश्यकताओं के लिए इसी नाले पर निर्भर है।
विज्ञापन

प्रन्हाल गांव के एक बुजुर्ग निवासी गुलाम रसूल ने कहा कि उन्होंने वेशो नाला का पूरी तरह सूखना पहले कभी नहीं देखा। हमने ठंडी लहरों का सामना किया है लेकिन यह इस बार बिल्कुल नया है। इस इलाके की पूरी कृषि चक्र नाले पर निर्भर करती है। वेशो नाला कुलगाम के कई गांवों की जीवनरेखा है। आज यहां तक कि पीने के पानी की भी चिंता होने लगी है। इसका सूखना एक गंभीर चेतावनी है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस सर्दी में कम बारिश, कम बर्फबारी, और पाइप लाइनों का जमने से जिलेभर में सतही और भूजल स्रोतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति को स्थिर करने के प्रयास जारी हैं : कार्यकारी अभियंता
जल शक्ति विभाग की डिविजन कुलगाम के कार्यकारी अभियंता इशफाक हामिद वानी ने बताया कि वेशो नाले के सूखने के कारण लगभग पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और पाइपलाइनों के जमने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। सूखे की स्थिति के प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित गांवों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए जल टैंकर लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति बेहतर होने तक पानी की आपूर्ति को स्थिर करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें