फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में धूप ने बढ़ाया पारा, रात अब भी ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में रविवार सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का तापमान बढ़ गया। न्यूनतम तापमान अभी कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। रातें अब भी ठंडी चल रही हैं

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें