बारामुला। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने गाहूल तंगपोरा इलाके में जंगली भांग नष्ट करने का अभियान चलाया। पुलिस टीम ने काफी बड़े रकबे में उगी जंगली भांग की पहचान कर उसे नष्ट किया। पुलिस का उद्देश्य भांग की अवैध पैदावार को रोकना और समाज को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस ने कहा कि जिले में ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। संवाद