फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दोपहर में रही तेज धूप, अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा

विज्ञापन
श्रीनगर के निशात गार्डन में पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- मौसम में 22 अप्रैल तक रहेगा उतार-चढ़ाव, कल हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन सूखे रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-22 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें