फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रात में बारिश के बाद दोपहर तक छाए बादल, गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में सोमवार रात को बारिश के बाद मंगलवार दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। बदले मौसम से दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6-9 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। हालांकि दोपहर बाद कुछ अलग-थलग जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 10-12 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारों का छोटा दौर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें