फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर, पहलगाम सहित कई इलाकों में बारिश, शोपियां में पड़े ओले

विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच श्रीनगर के पोलो ग्राउंड के बाहर एक युवा खिलाड़ी को अपनी बोतल से पानी पिलाता प
विज्ञापन
- रात में बारिश के बाद दिन में धूप ने बढ़ाया पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार सुबह कई जगह बारिश हुई। वहीं शोपियां, बांदीपोरा सहित कुछ जगह ओले भी पड़े। सुबह से धूप निकलने से दिन का पारा फिर चढ़ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 4-5 जुलाई को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर चलेगा। 6-8 जुलाई को आम तौर पर मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। साथ ही कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें