फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बरनाला के अमरनाथ यात्री की सोनमर्ग के होटल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। सोनमर्ग के एक होटल में शुक्रवार को पंजाब के 40 वर्षीय एक यात्री की मौत हो गई। वह अमरनाथ यात्रा पर आए थे। मृतक की पहचान पंजाब के बरनाला के रहने वाले नरिंदर कुमार पुत्र परमिंदर कुमार के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री उस होटल में बेहोश हालत में मिले जहां वे ठहरे हुए थे। उन्हें तुरंत सोनमर्ग के प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें