फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में तेज धूप ने बढ़ाया दिन का तापमान, रात का पारा सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का पारा सामान्य चल रहा है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 23-25 मार्च को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 23 मार्च को कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-28 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। 29-31 मार्च को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी का एक और दौर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें