फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में सर्दी का सितम जारी, दिन में भी छूट रही कंपकपी

विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार को हुई बर्फबारी। बासित जरगर 
विज्ञापन
- गुलमर्ग में माइनस 10.2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, श्रीनगर में माइनस 1.6 डिग्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी ने रविवार को कंपकपी छुड़ा दी। दिन का तापमान बेहद कम होने से सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। घाटी में सबसे ठंडा गुलमर्ग रहा। रविवार को श्रीनगर में सुबह से हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बर्फबारी के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें