पुलवामा । अवैध खनन के खिलाफ जारी संयुक्त अभियान के तहत पुलवामा पुलिस ने भू-विज्ञान एवं खनन विभाग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है।
लेलहार क्षेत्र में पुलिस थाना काकापोरा और भू-विज्ञान एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो टिप्परों को रोका जो अवैध रूप से रेत के खनन में संलिप्त पाए गए। जांच के दौरान वाहन चालकों ने आवश्यक खनन अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए। इसी प्रकार, रम्बियारा नाला क्षेत्र में पुलिस थाना लिटर और भू-विज्ञान एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पंजीकरण संख्या जेके13जे-6641 वाली एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त पाया। जेसीबी को जब्त कर संबंधित खनन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। संवाद