फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुबह से तेज धूप ने बढ़ाया पारा, फिलहाल राहत नही

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का पारा बढ़ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27-29 जून को सुबह और दोपहर में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा, लेकिन देर दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन

30 जून से 3 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। कई जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश, गरज और तेज हवा चलने की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें