फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सिंचाई विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कश्मीर ने वीरवार को अनंतनाग में बड़ी कार्रवाई की। सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों को एक लाख रुपये रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान नजीर अहमद वानी जो सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर कार्यरत हैं तथा बिलाल अहमद वागे जो विभाग में पटवारी के रूप में तैनात हैं, के तौर पर हुई है। अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति ने एसीबी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों अधिकारी उससे एक भूमि संबंधी शिकायत के निपटारे के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित मामला अनंतनाग के अशाजीपोरा के पास डबरूना इलाके में कथित सरकारी भूमि अतिक्रमण से जुड़ा था।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले करीब चार लाख रुपये की मांग की थी, जो उस इलाके में एक मरला जमीन की कीमत के बराबर बताई गई। बाद में बातचीत के बाद यह राशि घटाकर 1 लाख रुपये तय की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की गुप्त जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित भूमि सरकारी नहीं बल्कि शिकायतकर्ता की निजी संपत्ति थी। साथ ही अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप भी सही पाए गए। एसीबी ने एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया जिसने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। यह पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।



एसीबी ने गिरफ्तार कर्मचारियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया। तलाशी की कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।



एंटी करप्शन ब्यूरो ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें