गांदरबल। सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू)ऑफ कश्मीर ने वीरवार को तुलमुल्ला कैंपस में नशा मुक्त भारत अभियान थीम के तहत स्तन कैंसर पर एक जागरूकता लेक्चर आयोजित किया।
यह कार्यक्रम डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, हेल्थ सेंटर और हेल्थ काउंसलिंग सेल द्वारा संयुक्त रूप से पारस हेल्थ श्रीनगर के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के बीच स्तन कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और स्वस्थ जीवनशैली की आदतों के बारे में जागरूकता फैलाना था। प्रो. फारूक अहमद मीर, डीन स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, ने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और कैंसर तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य चिंताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद