गांदरबल। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार उसके कब्जे से चरस बरामद की गई। कार्रवाई थाना गुंड की पुलिस ने की। सैयद बस्ती सुरफराव इलाके में पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान सैयद बस्ती की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी शबीर अहमद बोकड़ा निवासी सैयद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद