फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कश्मीर की वादियों में उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
बांदीपोरा के गुरेज में पर्यटक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बांदीपोरा की गुरेज घाटी का राजदान टॉप बना मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। देश के मैदानी इलाकों में जारी भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए पर्यटक अब कश्मीर के अनछुए और ठंडे पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस बीच, उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में स्थित राजदान टॉप पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है, जहां मई के महीने में भी बर्फ देखने को मिल रही है।

घाटी की इस खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और केरल समेत देश के कोने-कोने से सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां की कड़ाके की ठंड, बर्फ से ढके रास्तों और खूबसूरत नजारों के बीच तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं। कई पर्यटकों ने इसे मैदानी इलाकों की जानलेवा गर्मी से बेहतरीन और सुकून देने वाली राहत बताया है।
विज्ञापन


राजस्थान की अंजलि शर्मा ने बताया कि जयपुर में इस हफ्ते पारा 44 डिग्री के पार चला गया था। मई के महीने में यहां बर्फबारी जैसे माहौल में खड़े होना मेरे लिए किसी सपने जैसा है।
केरलम के फाजिल ने बताया कि केरल की गर्मी और उमस से हाल बेहाल था। सोशल मीडिया पर राजदान पास के बर्फ से ढके वीडियो देखकर हमने तुरंत कश्मीर आने का फैसला कर लिया। कर्नाटक की अहाना ने बताया कि बचपन से बर्फ देखने की चाहत थी जो आज मई के महीने में पूरी हुई। कश्मीर का यह अनछुआ रूप सचमुच स्वर्ग जैसा है।

पर्यटकों ने न केवल कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की बल्कि वहां के स्थानीय लोगों के स्वागत और मेहमाननवाजी की भी जमकर सराहना की। सैलानियों का कहना है कि हर इंसान को अपने जीवन में एक बार कश्मीर की खूबसूरती और शांति का अनुभव करने जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन

गुरेज और तुलेल घाटी का यह सुहावना मौसम, बर्फबारी और प्राकृतिक खूबसूरती अब उन लोगों की पहली पसंद बन रही है जो गर्मी से राहत के साथ-साथ रोमांच और शांति की तलाश में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें