फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बादशाह पुल से झेलम में कूदा व्यक्ति, बचाव अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के लाल चौक इलाके में स्थित बादशाह पुल से बुधवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति झेलम नदी में कूद गया। अधिकारियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने देर शाम पुल से नदी में छलांग लगा दी जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ और रिवर पुलिस की टीमें भी मौके पर तैनात की गई हैं और नदी में व्यक्ति की तलाश जारी है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है तथा आगे की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें