फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों पर हमलों के आरोप राजनीति से प्रेरित : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर पहुंचे हिमाचल के सीएम बोले-कई बार आरएसएस के लोग राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बातें करते हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को अपने राज्य में कश्मीरी प्रवासियों और छात्रों पर हमलों को दुर्लभ बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों पर हमलों के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उनकी सरकार ने हाल ही के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कदम उठाए।

कांग्रेस के कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे सुक्खू ने कहा, हमले की सूचना मिलते ही मैंने तुरंत जांच का आदेश दिया और हमने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अलग-अलग घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के चलन के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कम्युनिटी को भरोसा दिलाने की कोशिश में कहा, ऐसी बहुत कम घटनाएं होती हैं। सदियों से हमारे कश्मीरी भाई-बहन हिमाचल आते रहे हैं। यह उनका दूसरा घर है।
विज्ञापन


सुक्खू ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर जम्मू-कश्मीर में अपने समकक्ष उमर अब्दुल्ला से बात की थी जिससे विस्थापितों और पर्यटकों की सुरक्षा पक्की करने के लिए दोनों सरकारों के बीच समन्यवय बनाने की बात की गई। ऐसा कोई माहौल नहीं है जहां ऐसी घटनाएं आम हों। अक्सर, एक या दो लोग इन घटनाओं को असलियत से बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं। पूरे हिमाचल प्रदेश में कश्मीर के लोग शांति से रहते हैं। ऐसी बातें कभी-कभी जानबूझकर राजनीतिक लाभ फायदे के लिए फैलाई जाती हैं।
विज्ञापन

मैं कहना चाहता हूं कि कई बार आरएसएस के लोग भी राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बातें करते हैं। मुख्यमंत्री ने कश्मीरी समुदाय से बिना किसी डर के अपने राज्य में अपना कारोबार और पढ़ाई-लिखाई जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई खतरा हो तो वे तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर डायल करके पुलिस को बताएं। सीएम ने उन्हें तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें