फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीगुफवारा में नशे का ठिकाना ध्वस्त, 3.9 किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना श्रीगुफवारा में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस ने एक गुप्त नशा ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहां 3.9 किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जेएमआईसी बिजबिहाड़ा की अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया। इसके बाद आरोपी अब्दुल रशीद भट निवासी शितिपोरा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक छुपा हुआ ठिकाना (हाइडआउट) खोज निकाला जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर नशीले पदार्थों के भंडारण के लिए किया जा रहा था।
इस ठिकाने से करीब 3.9 किलो चरस बरामद की गई। इस ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए के-9 स्क्वॉड (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली गई जिसने तलाशी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें