फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सर्दी का सितम जारी: घाटी में अभी राहत नहीं, अगले सप्ताह मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी के आसार

Sun, 29 Nov 2026 01:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने 3 से 8 दिसंबर तक बारिश और 4-5 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सर्दियों की ठंडी सुबह - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली सुधार दर्ज किया गया है लेकिन ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तीन से आठ दिसंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शुक्रवार रात यह माइनस 2.4 डिग्री था। घाटी के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे ठंड और बढ़ गई।

पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछली रात यहां तापमान माइनस 3.2 डिग्री था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 1.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार तीन से आठ दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुरुआत में बारिश हो सकती है। तापमान में और गिरावट आने पर मैदानी इलाकों में भी बर्फ गिरने की संभावना है।

चार और पांच दिसंबर को कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार हैं। इससे घाटी में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें