फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: 'वंदे मातरम्' पर आपत्ति से शेषनाग विवाद तक, महबूबा ने पुलिस पर लगाए उलेमा को निशाना बनाने के आरोप

Sun, 29 Nov 2026 01:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस पर धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के एजेंडे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वंदे मातरम् पर आपत्ति और शेषनाग झील के मुद्दे पर बोलने वाले उलेमा के खिलाफ कार्रवाई को धार्मिक आवाजों को दबाने की कोशिश बताया।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस पर धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, पहले मौलाना रहमतुल्लाह को वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने के लिए समन किया गया। अब शोपियां पुलिस ने कथित तौर पर मीरवाइज मौलवी रिजवान के घर में तोड़फोड़ की और उन्हें विकास के नाम पर शेषनाग के विनाश के खिलाफ बोलने पर गालियां दीं। महबूबा ने आगे कहा कि बीजेपी का एजेंडा हमारे उलेमा को भगवाकरण करना और धार्मिक आवाजों को अपने राजनीतिक नियंत्रण में लाना साफ नजर आ रहा है। जो लोग उनकी लाइन पर चलने से इनकार करते हैं, उन्हें डराने-धमकाने और परेशान करने का सामना करना पड़ता है, जबकि यहां की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें