फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला: घाटी का युवा कलाकार, रेत से बनाता है कलाकृतियां

Fri, 11 Feb 2022 09:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के साहिल मंजूर एक सैंड आर्टिस्ट हैं। युवा कलाकार अपने हुनर से कश्मीर का नाम रोशन कर रहे हैं। वह घाटी की संस्कृति को विश्व स्तर पर बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
सैंड आर्टिस्ट साहिल मंजूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के सैंड आर्टिस्ट साहिल मंजूर अपनी कला से कश्मीर का नाम रोशन कर रहे हैं। वह रेत से कैनवास पर मनमोहक दृश्य उकेरते हैं, जिसे देखने वाले तारीफ किए बगैर नहीं रह पाते। अपने हुनर से वह घाटी को नई पहचान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


साहिल ने बताया कि इसके लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली है, जो कि बढ़ाई का काम करते हैं। शुरुआत में उन्होंने पिता की मदद से आकृतियां बनाना सीखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाई हैं, जिसे प्रदेश सहित देशभर में पसंद किया जा रहा है।

कश्मीर की संस्कृति को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने का लक्ष्य
साहिल मंजूर का कहना है कि उनकी कला का उद्देश्य कश्मीर की संस्कृति को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना है। मंजूर ने बताया कि वह बच्चों को भी इसके गुर सीख रहा हैं। वह आगे चलकर अन्य युवाओं को भी इस कला के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें